पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छायाकार एम.शाकिर को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | छायाकार एम.शाकिर छायांकन के माध्यम से कविता रचते थे। यह कहना था व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा का। शर्मा शनिवार को एम.शाकिर की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और छायांकन के माध्यम से साहित्यिक सांस्कृतिक सृजन सार्थक है विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान की ओर से रानीबाजार स्थित श्री संगीत भारती परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान एम.शाकिर स्मृति पुरस्कार प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राजेंद्र जोशी, डॉ.मुरारी शर्मा, अशफाक कादरी, राजाराम स्वर्णकार, चंद्रशेखर जोशी, एम.दाउद बीकानेरी, टीनू गिल, प्रेमनारायण व्यास, मुनींद्र अग्निहोत्री, जन्मेजय व्यास, हनुमान कच्छावा और ऋषिकुमार अग्रवाल ने एम.शाकिर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...