बीकानेर | सरला देवी महिला सम्मान समारोह का आयोजन 25 मई को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में किया जाएगा। श्रीमती सरला देवी स्मृति संस्थान के सचिव हजारी देवड़ा ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही नगर की पांच महिलाओं को सरला देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के हीरालाल हर्ष और अरविंद मिढ्ढा ने बताया कि सायं 5 बजे होने वाले इस आठवें सम्मान समारोह में डॉ. स्वाति कोचर को चिकित्सा क्षेत्र में, डॉ.रेणुका व्यास को साहित्य क्षेत्र में, डॉ.समीक्षा व्यास को उच्च शिक्षा क्षेत्र में, संतोष कच्छावा को शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा क्षेत्र में तथा बुनियादी शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप रुकैया बानो का सम्मान किया जाएगा।