भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला पर केंद्रित नाटक ‘अम्मा’ का मंचन 28 मई को किया जाएगा। गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नाट्य समारोह के तहत विजय कुमार शर्मा के लिखे इस नाटक का मंचन रंगकर्मी रामसहाय हर्ष के निर्देशन में रवींद्र रंगमंच पर किया जाएगा।
विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर जोधपुर में मंचित हो चुके इस नाटक में भगवती स्वामी, रोहित बोड़ा, मदन मारू, शैलेंद्र सिंह, विकास शर्मा, काननाथ, जुगलकिशोर छींपा, गीतिका पंजाबी, सोनू शर्मा और रामसहाय हर्ष अभिनय करेंगे। नाटक में प्रस्तुति सहयोग बीकानेर महिला उत्थान एवं जाग्रति समिति, प्रतीक संस्थान और आनंद वि.आचार्य का रहेगा।