बीकानेर | रांकावत महिला सेवा समिति ने शनिवार को पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया। अध्यक्ष शकुंतला ने बताया कि समिति द्वारा अपना घर आश्रम को 3100 रुपए सेवार्थ भेंट की गई। ये राशि रोज एक रुपया बचत योजना के तहत जुटाई गई थी। सचिव संपत साध व कोषाध्यक्ष बसंती ने बताया कि वैष्णोधाम मंदिर के पास जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया। साथ ही कपड़े व चप्पल का वितरण भी किया गया। इस मौके पर करुणा स्वामी, भगवती स्वामी, गीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।