पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • सीएम येद्दियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेस ने कहा कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत

सीएम येद्दियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेस ने कहा कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकर सर्किल और जूनागढ़ के सामने कर्नाटक में येद्दि सरकार गिरने का जश्न मनाते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर

विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकाम रहे कर्नाटक में बीजेपी सीएम बी.एस येद्दियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट के तय समय से पहले शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ आई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, ढोल बजाए और आतिशबाजी की।

वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि बीजेपी नीतियों की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि ये जीत कर्नाटक में वहां की जनमानस की जीत है। बीकानेर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी शीर्ष के नेता झूठ के दम पर सत्ता हथियाने की कोशिश की। पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताकत लगा दी। लेकिन उनके अलोकतांत्रिक मंसूबे पूरे नहीं हुए। पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता जावेद परिहार समेत अन्यों ने कर्नाटक में बीजेपी की गतिविधियों की आलोचना की। देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि आखिर कर्नाटक में भारतीय न्याय व्यवस्था की जीत हुई। इस मौके पर प्रदेश संगठक प्रहलाद सिंह, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की रणनीति सफल रही।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ने अांबेडकर सर्किल पर जश्न मनाया। राजस्थान अन ऑर्गनाइजेशन वर्कर्स कांग्रेस के डॉ. मिर्जा हैदर ने बीजेपी को सत्ता का लोभी बताया। इस दौरान आनंद सिंह सोढ़ा, मगन महाराज सहित अन्यों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व पार्षद मनीष पुरोहित ने कर्नाटक में येद्दियुरप्पा सरकार के असफल होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

खबरें और भी हैं...