पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • कार्यक्रम... राजीव गांधी बलिदान दिवस का आयोजन कल

कार्यक्रम... राजीव गांधी बलिदान दिवस का आयोजन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कांग्रेस देहात की ओर से राजीव गांधी बलिदान दिवस 21 मई की सुबह दस बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित होगा। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह दस बजे से राजीव गांधी की मूर्ति पर माला व पुष्पांजलि, दो मिनट का मौन, पौधारोपण, गरीबों व रोगियों में फल का वितरण, संगोष्ठी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन व पार्टी कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...