बीकानेर | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से बीएड सत्र 2018-20 में प्रवेश के लिए प्री-बीएड की परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। बीकानेर में पंजीकृत 920 अभ्यर्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र गठित किए गए है। सहायक कुलसचिव बलवान सिंह सैनी ने बताया कि सिटी स्कूल और सार्दुल स्कूल इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर एक अतिरिक्त फोटो चिपका कर साथ लाना होगा। फोटो युक्त मूल पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं परीक्षार्थियों को बीएड काउंसलिंग होने तक मूल प्रवेश पत्र अपने पास सुरक्षित रखना होगा।