पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • समर कैंप में सीखने के साथ देखने को मिलेगी मूवी, हैल्थ चैकअप भी होगा

समर कैंप में सीखने के साथ देखने को मिलेगी मूवी, हैल्थ चैकअप भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व श्री बीकानेर महिला मंडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 26 मई से समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ कौशल विकास का समर कैम्प एक श्रेष्ठ माध्यम है। समर कैम्प प्रभारी गजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कुछ नूतन कार्य करने की सीख मिलती है तथा गर्मी की छुट्टियों में मानसिक व शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने में समर कैम्प की विशेष भूमिका होती है।

शिविर का समय 26 मई से सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक का रहेगा। जिसमें 5 वर्ष से 50 वर्ष की आयुवर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। समर कैम्प में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ बड़ों में भी उत्साह नजर आ रहा है। समर कैम्प में योगा, म्यूजिक, पर्सनालिटी डवलपमेंट तथा सेल्फ डिफेन्स के गुर सीखने के लिए कई प्रतिभागी आकर्षित नजर आ रहे हैं।

ग्रेंड फिनाले 10 को

समर कैम्प प्रभारी गजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि 15 दिवसीय इस कैम्प का ग्रेंड फिनाले 10 जून को होगा। समर कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को जहां अनेक फायदे मिलेंगे वहीं ग्रेंड फिनाले में ढेर सारे ईनामों की बारिश भी होगी।

ये रहेंगे सहयोगी

भीखाराम चांदमल, राजस्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज, ब्राइट कैरियर इंस्टीट्यूट, बीकानेर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, होटल राजमहल होटल, गणपति ट्रॉफी हाउस, विजय शॉपिंग मॉल, शेड्स स्कीन एंड हेयर केयर, सात्विक रेस्टोरेंट, द हैंगर, सीईएसई राजस्थान।

ये प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण

समर कैम्प में आत्मरक्षा- सोनिका सैन, योग- सिंग्धा डावरा, डांस- सिद्धांत जोशी, रिया मोटवानी, स्केटिंग- योगेन्द्र खत्री, हैंड राइटिंग व कैलीग्राफी- शेख उस्मान हारुन, मॉडलिंग- ईशा अग्रवाल, स्पोकन इंग्लिश- किशोर सर, एंकरिंग- जयमयूर टाक, कुकिंग- अर्चना थानवी, ब्यूटी केयर- सोनल, मेहन्दी- निशा पारीक, ज्वैलरी मैकिंग- रजनी, अबेकस- विजेता छाबड़ा, ड्राइंग एंड पेंटिंग- नवीन आचार्य, एंकरिंग- ज्योतिप्रकाश रंगा, म्यूजिक वोकल- रतनदीप बिस्सा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट- नवीन आचार्य आदि प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

ये हैं एक्स्ट्रा बेनीफिट

समर कैम्प के दौरान सहयोगियों द्वारा प्रतिभागियों को विशेष छूट प्रदान की जा रही है जिसमें भीखाराम चांदमल भुजियावाला की ओर से हर प्रतिभागी को एक फ्री गिफ्ट हेम्पर दिया जाएगा। कूल एंड कूल आइसक्रीम पार्लर की ओर से सभी प्रतिभागियों को आइसक्रीम का फैमिली पैक नि:शुल्क दिया जाएगा। द शेड्स स्कीन हेयर केयर के नीरज गुप्ता ने बताया कि शिविर के प्रतिभागी को सर्विसेज पर 40 प्रतिशत छूट दी जाएगी। रानी बाजार स्थित सात्विक रेस्टोरेंट के गौरव शर्मा ने बताया कि समर केम्प के प्रतिभागी को लंच व डिनर पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। द हैंगर शोरुम में किसी भी प्रतिभागी को शोरुम से वस्त्र खरीदने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

बच्चों के लिए वरदान साबित होगा समर कैंप

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए समर कैम्प एक वरदान के रूप में साबित होता है। पूरे साल पढ़ाई करने के बाद इन छुट्टियों में पढ़ाई से हटकर कुछ करना बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में प्रभावी असर डालता है। डॉ. गौरव जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ

स्पोकन इंग्लिश, योगा, डांस व मॉडलिंग जैसी एक्टिविटी में शामिल होकर बच्चे तनाव से मुक्त हो जाएंगे। बच्चे ही नहीं बल्कि हर आयुवर्ग के लिए यह समर कैम्प फायदेमंद साबित होगा। डॉ.अभिषेक गर्ग, िजियोथेरेपिस्ट एंड फिटनेस कंसलटेंट

पढ़ाई के दौरान बच्चों का अन्य किसी भी गतिविधि की ओर ध्यान नहीं जाता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश ही एक ऐसा समय है जब बच्चे तनावमुक्त होते हैं और हर प्रकार की उपयोगी गतिविधियों में शामिल हो सकते है। डॉ. रचना सचदेवा, वरिष्ठ दंत चिकित्सक

आत्मरक्षा के गुर सीख कर बालिकाओं में सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा वहीं म्यूजिक, कुकिंग, ड्राइंग-पेंटिंग आदि सीखने से कौशल व हुनर का भी विकास होगा। अधिक से अधिक बच्चों को इसमें भाग लेना चाहिए। डॉ.सुमन बुडानिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

समर कैम्प में सीखे जाने वाली कला, हुनर जो आज हमें केवल मनोरंजन नजर आ रही हैं वो भविष्य में रोजगार के रूप में भी काम आ सकती है। आज सीख रहे हैं और कल दूसरों को सिखा कर मार्ग प्रशस्त भी कर सकते हैं। डॉ. मुकेश बेनीवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ

दैनिक भास्कर के समर कैंप में प्रतिभागियों को सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। यह अच्छा प्रयास है। हम भी भास्कर के इस सरोकार से जुड़ रहे है। 2 जून को हम सूरज टाकीज में सभी प्रतिभागियों को निशुल्क मूवी दिखाएंगे। दीपक पारीक, संचालक सूरज टाकीज

यहां जमा होंगे फार्म

दैनिक भास्कर कार्यालय कीर्ति स्तम्भ चौराहा, श्री बीकानेर महिला मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनागढ़ के पीछे, श्री बीकानेर महिला मंडल माध्यमिक विद्यालय आसानियों का चौक, राजस्थानी लव डोज, वरदान हॉस्पिटल के पीछे, आईटीआई सर्किल व्यास कॉलोनी में 25 मई को सायं 5 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करवाने होंगे। मोबाइल नम्बर 9314039159 पर भी रजिट्रेशन व समर कैम्प के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प लगेगा

समर कैम्प के दौरान फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस चेकअप कैम्प में फिजियोथेरेपिस्ट व फिटनेस कंसलटेंट डॉ. अभिषेक गर्ग, दंत चिकित्सक डॉ. रचना सचदेवा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेष डॉ. सुमन बुडानिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश बेनीवाल तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

ये प्रशिक्षक देंगे प्रशिक्षण

समर कैम्प में आत्मरक्षा- सोनिका सैन, योग- सिंग्धा डावरा, डांस- सिद्धांत जोशी, रिया मोटवानी, स्केटिंग- योगेन्द्र खत्री, हैंड राइटिंग व कैलीग्राफी- शेख उस्मान हारुन, मॉडलिंग- ईशा अग्रवाल, स्पोकन इंग्लिश- किशोर सर, एंकरिंग- जयमयूर टाक, कुकिंग- अर्चना थानवी, ब्यूटी केयर- सोनल, मेहन्दी- निशा पारीक, ज्वैलरी मैकिंग- रजनी, अबेकस- विजेता छाबड़ा, ड्राइंग एंड पेंटिंग- नवीन आचार्य, एंकरिंग- ज्योतिप्रकाश रंगा, म्यूजिक वोकल- रतनदीप बिस्सा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट- नवीन आचार्य आदि प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

ये हैं एक्स्ट्रा बेनीफिट

समर कैम्प के दौरान सहयोगियों द्वारा प्रतिभागियों को विशेष छूट प्रदान की जा रही है जिसमें भीखाराम चांदमल भुजियावाला की ओर से हर प्रतिभागी को एक फ्री गिफ्ट हेम्पर दिया जाएगा। कूल एंड कूल आइसक्रीम पार्लर की ओर से सभी प्रतिभागियों को आइसक्रीम का फैमिली पैक नि:शुल्क दिया जाएगा। द शेड्स स्कीन हेयर केयर के नीरज गुप्ता ने बताया कि शिविर के प्रतिभागी को सर्विसेज पर 40 प्रतिशत छूट दी जाएगी। रानी बाजार स्थित सात्विक रेस्टोरेंट के गौरव शर्मा ने बताया कि समर केम्प के प्रतिभागी को लंच व डिनर पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। द हैंगर शोरुम में किसी भी प्रतिभागी को शोरुम से वस्त्र खरीदने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...