बीकानेर | भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों में से एक 19 वें कुशल बकुला रिम्पोछे की जन्म शताब्दी पर शनिवार को बेसिक पी.जी.महाविद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। रामजी व्यास, राजेश लदरेचा और प्राचार्य डॉ.शिवराम सिंह झाझड़िया के आतिथ्य में हुए जन्म शताब्दी समारोह में अतिथियों ने कुशल बकुला के जीवन पर विस्तार से जानकारी देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।