पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में धुत चालक गिरफ्तार, ट्रक सीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शराब के नशे में धुत लापरवाह ट्रक चालक को कोटगेट पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार किया। ट्रक में भरे हुए गैस सिलेंडर लदे हुए थे। एएसआई गिरधारीलाल ने बताया कि चालक मोहनलाल हजारी निवासी चूरू शराब के नशे में ट्रक लेकर रात करीब साढ़े आठ बजे केईएम रोड पर कोटगेट फाटक के समीप जा पहुंचा। वाहन को अनियंत्रित चलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। गनीमत यह रही कि ट्रक चालक ने भीड़भाड़ वाले एरिया में किसी को टक्कर नहीं मारी।

खबरें और भी हैं...