पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेलर की टक्कर से कार सवार की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीछवाल थाना क्षेत्र में जगतेवाला बाइपास के पास शनिवार शाम ट्रेलर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा होती देख चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक मनीराम जगतेवाला बाइपास होकर बहन के घर जा रहा था। सामने से आए ट्रेलर के चालक ने तेज स्पीड में चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मनीराम को इलाज के लिए पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई भोमराज की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...