बीकानेर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को नया शहर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के साथी की तलाश अभी जारी है। नाबालिग के पिता ने आरोपियों के खिलाफ संदेह जताते हुए 14 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। नयाशहर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मई को घर से ताऊ के यहां जाने का कहकर गई थी, जो बाद में नहीं लौटी। रिश्तेदारों व मिलने वालों के यहां पता करवाने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में संदेह जताते हुए उन्होंने सत्यप्रकाश व उसके साथी धीरज प्रजापत के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पड़ताल करते हुए नाबालिग को भगाने के आरोप में सत्यप्रकाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथी की तलाश अभी जारी है।