बिलाईगढ़| वनपरिक्षेत्र बिलाईगढ़ से लगे अर्जुनी रेंज में शनिवार को मादा सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
डिप्टी रेंजर लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अर्जुनी रेंज में मादा सांभर के शिकार मामले में तीन आरोपियों राम सिंह गौड़, सुख सिंह व मानसिंह को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से सौ किलो सांभर मांस, कुल्हाड़ी और छूरा जब्त कर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस मौके पर वनरक्षक प्रवीण कुमार एवं फायर वाचर उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि बिलाईगढ़ रेंज में भी एक माह के भीतर पानी की तलाश में गांव भटककर आए 3 मादा हिरण की करंट लगने से मौत हो चुकी है। लेकिन वन विभाग ने आनन-फानन में मामला रफा-दफा कर दिया था।