बिलासपुर | जाट धर्मशाला कमेटी का चुनाव 20 मई को कपालमोचन में किया जाएगा। यह जानकारी धर्मशाला के सचिव भूपेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चौधरी छोटूराम जाट धर्मशाला कपालमोचन का त्रिवर्षीय चुनाव 20 मई को होगा। उन्होंने जाट समाज के लोगों से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।