पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस पर तंग करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप

पुलिस पर तंग करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलिकपुर बांगर निवासी मैनुदीन ने पुलिस पर अवैध तौर से उसे व उसके कारिंदों को धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएम विंडो व एसपी यमुनानगर को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है।

सीएम विंडो पर दी शिकायत में मैनुदीन ने कहा है कि उसकी कपालमोचन में फर्नीचर की दुकान है। उसके पास आस-पास के गांवों के तीन वर्कर्स दुकान पर काम करते हैं। मैनूदीन का कहना है कि मंगलवार देर शाम तीन पुलिस कर्मचारी उसकी दुकान पर आए और उसे धमकाते हुए उस पर नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने उसे जबरन सड़क पर खींचकर उसकी व उसके वर्कर्स की तलाशी ली। जिसके दौरान पुलिस को उनसे कुछ बरामद नहीं हुआ। बाद में उन्हें पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। जहां उन्हें झूठा केस बनाकर जेल में भेजने की धमकी दी गई। आरोप है कि पुलिस ने उनसे रिश्वत भी मांगी।

निराधार है आरोप: एसएचओ

इस संबंध में बिलासपुर एसएचओ गुरमेल सिंह का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कपालमोचन में उक्त व्यक्ति अपनी दुकान पर नशीले पदार्थ का धंधा करता है। वे खुद टीम के साथ उसकी दुकान पर गए और छानबीन की। दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के बाद युवक को बाईज्जत छोड़ दिया गया। बाकी सभी आरोप निराधार है।

खबरें और भी हैं...