पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंजिश में डंडों व पत्थर से हमला कर किया घायल

रंजिश में डंडों व पत्थर से हमला कर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोक कर हमलावरों ने डंडों व पत्थरों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस को दी शिकायत में जैतपुर निवासी अब्दुल वाजिद ने कहा कि 14 मई की शाम वह अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जैतपुर क्रशर जोन में जा रहा था। सामने से आए तीन युवकों ने उसके ट्रैक्टर के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। और उससे गाली गलौच करने लगे। इसी बीच उनके पांच छह अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उस पर लाठियों व पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...