बिलासपुर | कपालमोचन बाइपास रोड पर तहसील परिसर के निकट स्थित सरकारी जंगल में देर रात अचानक आग लग जाने से भारी वन संपदा जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया।
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि आग से जंगल में करीब आठ एकड़ में खड़ी वन संपदा व जीव जंतु जल गए। उनका कहना है कि गर्मियों के दिनों में जंगल में आए साल आग से भारी नुकसान होता है। बावजूद इसके जंगल में फायर लेन नहीं बनाई गई। वन विभाग यदि जंगल में गाड़ी जाने के लिए रास्ता बना दे तो भारी नुकसान से बचा जा सकता है।