बिलासपुर | न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के दो स्काउट्स का राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया गया। पांच दिवसीय स्काउट शिविर से लौटे प्रतिभागियों का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने बताया कि शिमला में 12 से 16 मई तक लगे पांच दिवसीय हरियाणा स्टेट भारत स्काउट एंड गाइड्स कैंप में उनके स्कूल के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिवम व शिवेन का चयन राज्य पुरस्कार के लिए किया गया। स्काउट मास्टर बृज भूषण ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा