दिल से बंधी एक डोर, नहीं जाना मेरी माएं पर जमकर थिरकी माताएं
बिलासपुर | सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में मंगलवार को मदर्स डे मनाया गया। अध्यक्षता चेयरपर्सन डॉ. रजनी सहगल ने की। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एमके सहगल मुख्यातिथि रहे। रंगारंग माताओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पंजाबी डांंस, राजस्थानी व हरियाणवी डांस में उन्होंने खूब धूम मचाई। प्रिंसीपल महेश साहनी ने भी मां के महत्व पर अपने विचार रखे। सर्कल प्रतियोगिता में पूजा, मैचस्टिक प्रतियोगिता में सोनल छाबड़ा। पानी पूरी खाने की प्रतियोगिता में वीना रानी। बटन गेम में दिपाली, रैंप वाक में सोनल छाबड़ा, गायन में रूचि छाबड़ा व टीना रानी विजयी रही। डांस प्रतियोगिता टीना रानी, शिवानी व रितू चौपड़ा ने जीती। सोनल छाबड़ा को बेस्ट लारेंसियन मदर खिताब से नवाजा गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर रमन खन्ना, महेश साहनी, प्रदीप राजपूत, अनुराधा, रजनी गोयल, राखी बंगा, रजनी शर्मा, विधि मल्होत्रा, श्वेता शर्मा, राकेश, तुषार व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।