पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई अभियान चलाकर भजन संध्या में जमकर थिरके श्रद्धालु

सफाई अभियान चलाकर भजन संध्या में जमकर थिरके श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी ज्ञानानंद के अवतरण दिवस पर खेड़ा मंदिर प्रांगण में भजन-संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से कस्बे में सफाई अभियान भी चलाया गया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों ने गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर वेद व्यास भवन व नगर खेड़ा मंदिर के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया। समिति सदस्य सतीश चुघ व राज कुमार छाबड़ा ने बताया कि श्री हरिनाम संर्कीतन मंडली ने भजनों की रस वर्षा कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर अशोक झाम, मोहन लाल, मुकेश, जय मलिक, दविंद्र फौजी, मुकेश बंसल, अवध बंसल, प्रवीन मंगला व सुभाष अग्रवाल मौजूद रहे।

बिलासपुर | खेड़ा मंदिर पर भजन संध्या का आंनद लेते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...