पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 को सिख राजधानी के 308वें स्थापना समारोह में पहुंचेंगे संत

27 को सिख राजधानी के 308वें स्थापना समारोह में पहुंचेंगे संत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख राजधानी के 308वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 27 मई को लोहगढ़ में होने वाले समारोह में अनेक संत महंत पहुंचेंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए एसजीपीसी समेत अनेक सिख संस्थाएं जी जान से जुटी हैं।

संत बाबा ईश्वर सिंह ठाठ ननकसर भगतपुरा ने सिख संगत से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेेने की अपील की है। गुरुद्वारा मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में अकाली दल बादल के अनेक नेता पहुंचेंगे। बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में महान कीर्तन सजाया जाएगा। जिसमें अनेक रागी ढाडी जत्थे गुरबाणी का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि भगवानपुर गांववासियों ने समारोह में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिलाया।

समारोह के प्रचार में पंजाब इंडस्ट्रीज बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी, खालसा अकाली दल प्रधान रणजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, अनमोल सिंह व हरदेव सिंह ने संगत को पहुंचने की अपील की है।

बिलासपुर | बाबा बंदा सिंह बहादुर समारोह का प्रचार करते संत।

खबरें और भी हैं...