बच्चों को जागरुकता कर बचा सकते हैं लैंगिक अपराधों से : डॉ. ऋचा
यमुनानगर| गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में पोक्सो एक्ट पर जागरुकता शिविर लगाया गया। जागरुकता शिविर के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. ऋचा बुद्धिराजा ने बताया कि समाज में किशोर लैंगिक अपराधों के प्रति समाज में जागरुकता न होने कारण बच्चों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। बच्चों का हर किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास कर लेना कई बार उनके लिए हानिकारक बन जाता है और बच्चे अपराधों का शिकार हो जाते है। बच्चे अपराध होने पर किसी को बता नहीं पाते, जिस कारण वे मानसिक रोगों का भी शिकार हो जाते है। इसलिए बच्चों का संरक्षण बेहद अवाश्यक है।