पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुट्टियों में बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं: रामनाथ

छुट्टियों में बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं: रामनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | राजकीय मिडल स्कूल ढलौर में ग्रीष्म कालीन अवकाश से पूर्व एसएमसी व अभिभावकों की विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें अभिभावकों को छुट्टियों के दौरान बच्चों से करवाई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता मुख्याध्यापक राम नाथ ने की। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि पहली जून से छुट्टियां हो रही है। पंजाबी अध्यापक हरपाल बैंस ने स्कूल में बच्चों के विकास के लिए चलाई जा रही निरंतर गतिविधियों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। गगनदीप कौर ने कहा कि अपने बच्चों के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करें तथा उनकी प्रत्येक आवश्यकताओं व भावनाओं का ध्यान रखें। मौके पर कुलदीप सिंह, जितेद्र कुमार, परमजीत कौर, मनजीत कौर, अनीता देवी व कुसुम देवी उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...