यमुनानगर| चोरों ने अलग-अलग दो स्थानों पर चोरी की। चोर एक घर और दुकान से हजारों रुपए का सामान ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हरविंद्र सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर में चोरी की। उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने के आभूषण व मोबाइल गायब मिला। पुलिस के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपए है। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
उधर, बिलासपुर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से 15 हजार रुपए की नकदी और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।