बिलासपुर| सिख राज की पहली राजधानी किला लोहगढ़ के स्थापना दिवस को समर्पित महान गुरमत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा हरियाणा में 27 मई को करवाए जा रहे इस राज्य स्तरीय समागम की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। कार्यक्रम को लेकर एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने समागम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने से पहले वरिष्ठ उपप्रधान ने एसजीपीसी सचिव अवतार सिंह, सहायक सचिव गुरिंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधकों, सिख मिशन हरियाणा इंचार्ज व सब ऑफिस प्रभारी की बैठक भी ली।