कल मनाया जाएगा उज्जवला दिवस 100 गैस कनेक्शन देने का टारगेट
बिलासपुर | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को जिले में उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तीन दिन पहले ही शारदा गैस एजेंसी में छत्तीसगढ़ एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर ऐसासिएशन की बैठक हो चुकी है। प्रत्येक एजेंसी को उज्जवला दिवस पर सौ-सौ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही 500 हितग्राहियों को आमंत्रित भी करना है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। उज्जवला दिवस के लिए 36 पंचायतों का चयन किया गया है।