पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • तेजस्विनी की सदस्य संख्या 100 हुई अब तक शिकायत के सिर्फ 6 मैसेज आए

तेजस्विनी की सदस्य संख्या 100 हुई अब तक शिकायत के सिर्फ 6 मैसेज आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए तेजस्विनी ग्रुप का प्रचार प्रसार सिर्फ सदस्य संख्या बढ़ाने तक ही सीमित रह गया है। 15 दिनों में इस ग्रुप में सिर्फ 6 मैसेज ही आए हैं उनमें से भी 2 मैसेज ऐसे थे जो फर्जी निकले या तेजस्विनी ग्रुप के पहुंचने से पहले ही वहां की गड़बड़ी सुधार ली गई थी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए तेजस्विनी ग्रुप का गठन किया है इस ग्रुप के मुखिया महिला एसआई बनाई गई हैं उन्होंने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है, इसमें ट्रेनों में निरंतर सफर करने वाली महिलाओं को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। वैसे तो कोई भी महिला इनकी सदस्य बन सकती है। ग्रुप की सदस्य संख्या 15 दिनों में 100 से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन शिकायत के मामले में अब तक सिर्फ 6 शिकायतें ही आई है। उनमें से दो शिकायत गलत पाई गई। बुधवार की सुबह ही रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस के महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने की शिकायत तेजस्विनी ग्रुप की संचालिका के वाट्सएप पर आया। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही आरपीएफ महिला विंग के सदस्य प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए थे, लेकिन जब वहां पहुंचे तो रीवा एक्सप्रेस के महिला कोच में एक भी पुरुष यात्री नहीं मिला ना ही शिकायत करने वाले ही मिले। ऐसा एक बार और हो चुका है एक और लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में पुरुष यात्रियों के होने की शिकायत पर ग्रुप के सदस्य पहुंचे तो वहां पर कोई पुरुष यात्री नहीं मिला था। अवकाश की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। ऐसे में शिकायतकर्ताओं के पास सिर्फ एक ही शिकायत है कि महिला कोच में पुरुष यात्री सफर कर रहे हैं।

दो शिकायत फर्जी पाई गई, प्रचार प्रसार का अभाव

ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए ग्रुप का गठन किया गया

संदिग्ध महिलाओं की सूचना नहीं: रायगढ़-बिलासपुर लोकल और कोरबा-रायपुर लोकल ट्रेन में लगातार संदिग्ध महिलाएं सफर कर महिला यात्रियों को शिकार बना रही हैं। महिलाओं के पर्स चोरी के ज्यादातर मामलों महिलाएं ही पकड़ी गई हैं। ऐसी संदिग्ध महिलाओं की शिकायतें कोई नहीं कर रहा है। महिलाओं को स्वयं ही इस दिशा में सोचना होगा।

खबरें और भी हैं...