पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • पुलिस का आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए: आईजी

पुलिस का आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए: आईजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यशाला में आईजी दीपांशु काबरा ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को बेहतर काम करने के तरीकों की जानकारी दी।

क्राइम रिपोर्टर | बिलासपुर

आम लोगों के प्रति व्यवहार सुधारने, साइबर क्राइम व इन्वेस्टिगेशन पर पुलिस का मंगलवार को सिम्स के आडिटोरियम हाल में एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। इसमें जिलेभर के पुलिस अधिकारी,थानेदार व सिपाही सहित करीब 400 लोगों शामिल थे। कार्यशाला में आईजी दीपांशु काबरा ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को बेहतर काम करने के तरीके, फ्री रजिस्ट्रेशन आॅफ क्राइम, काम की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। सभी की शिकायतों पर ध्यान दें। इसी तरह पुलिस आपस में टीम बनाकर काम करें। उनके बीच हेल्दी कंपटीशन होना चाहिए। पैसे की लालच में पार्टीशन नहीं होना चाहिए, जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस केस की इंनेस्टीगेशन अच्छे से करे। एसपी आरिफ शेख ने जनता के साथ व्यवहार, जनता की पुलिस से अपेक्षा, मित्रवत पुलिस व्यवहार, अनुशासन का महत्व ,बेहतर टीम भावना से काम करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में एसआई प्रभाकर तिवारी ने साइबर अपराध व रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, एएसआई आईयूसीएडब्ल्यू मेघा टेम्भुरकर,एएसपी ट्रैफिक रोहित बघेल व सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यशाला बिलासपुर के अलावा मुंगेली में भी हुआ। रेंज के बाकी जिलों में भी इसका आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...