चार एसआई सहित सात का तबादला
एसपी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक साथ चार एसआई व दो हेड कांस्टेबल सहित सात लोगों का तबादला सूची जारी किया है। एसपी आरिफ शेख की सूची में एसआई एमडी जायसवाल गौरेला से डॉयल-112, वायएन शर्मा डाॅयल-112 से गौरेला, वीएन राय चकरभाठा से रतनपुर, आरएस मिश्रा चकरभाठा से बिल्हा, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा लाइन से मरवाही, जमुना प्रसाद शुक्ला सिरगिट्टी से बेलगहना चौकी, हेड कांस्टेबल योगेश तिवारी अजाक से डीएसपी रीडर अजाक, व कांस्टेबल सुबोध सग्गर तखतपुर से लाइन भेजे गए हैं।
बीमारी के कारण स्थानांतरण पर माहभर के लिए रोक
अजाक थाने में पदस्थ कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा को स्वास्थ्यगत कारणों से एक माह के लिए अजाक थाने में ही रहने के लिए कहा गया है। उसकी पदस्थापना तखतपुर थाने में हो गई थी। वह एसपी से मिलकर अपनी बीमारी का हवाला देकर कुछ दिनों के लिए इसमें रोक लगाने की गुहार लगाई थी।