पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बीयू में काम का माहौल नहीं, कर्मचारी डरे सहमे, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

बीयू में काम का माहौल नहीं, कर्मचारी डरे सहमे, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

बिलासपुर यूनिवर्सिटी में काम करने का उचित माहौल नहीं हैं। सभी कर्मचारी डरे और सहमे हुए हैं। कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. जीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा है कि कोई किसी पर कुछ भी आरोप लगा दे रहा है। ऐसा मामला सहायक कुलसचिव सीएचएल टंडन का आया है। इसके लिए कुलपति प्रो. शर्मा ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। कमेटी द्वारा बुधवार को यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

बिलासपुर यूनिवर्सिटी में परीक्षा का कार्य चल रहा है। यूनिवर्सिटी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों द्वारा विभागों के प्रभार को संभाल रहे हैं। बाकी एडहॉक ओर डेलीवेजेज के कर्मचारियों से यूनिवर्सिटी काम ले रही है। विगत दिनों बीयू के सहायक कुलसचिव सीएचएल टंडन के खिलाफ एक छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं उस छात्रा के खिलाफ 10 दिन बाद यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण पाण्डेय ने गोपनीय कार्य में बांधा पहुंचाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इन सभी घटना को देखते हुए यूनिवर्सिटी में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. जीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में सही से काम करने का माहौल नहीं है।

4 सदस्यीय कमेटी ने किया 20 बिंदु पर पूछताछ

बीयू के सहायक कुलसचिव टंडन के मामले में 4 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। इसमें बिलासा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएल निराला, अपर संचालक डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. लतिका भाटिया, स्वाति रोज टोप्पो हैं। बुधवार को कमेटी ने यूनिवर्सिटी के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसमें परीक्षा नियंत्रक डॉ. पाण्डेय के छुट्‌टी में हाेने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया गया है। वहीं शिकायतकर्ता छात्रा को कमेटी ने दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है, लेकिन वह नहीं आ रही है।

खबरें और भी हैं...