पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा राजस्थान जाने वाली ट्रेनें बदले रूट से जाएंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। पश्चिम मध्य रेलवे कोटा रेल मंडल के कोटा रेलवे स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग का काम किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नई रेलवे लाइन को जोड़ने नान-इंटरलाकिंग काम 18 दिन का ब्लाक लेकर 23 अप्रैल से 10 मई तक किया जाएगा। इसकी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से छूटने वाली एवं इस रेलवे से होकर जाने वाली लगभग 10 ट्रेनों को 23 अप्रैल से 10 मई तक कोटा रेलवे स्टेशन के स्थान पर सोगरिया रेलवे स्टेशन होकर चलाया जाएगा। इसमें बिलासपुर जोन से गुजरने वाली शालीमार-जयपुर एक्सप्रेस, पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस, दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस, शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस व विशाखापट्नम-भगत की कोठी एक्सप्रेस ब्लाॅक के दिनों में परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

खबरें और भी हैं...