सीयू: फाॅरेंसिक के छात्रों का पहली बार ऑनलाइन साक्षात्कार
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फोरेंसिक साइंस विभाग संचालित हो रहा है। इसमें अध्ययनरत छात्रों के लिए अभी तक प्लेसमेंट कैंप नहीं आया था। छात्रों द्वारा हर साल प्लेसमेंट कैंप की मांग की जा रही थी। छात्र दीपेंद्र बारमाते ने प्लेसमेंट कैंप के लिए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंप चुका था। पहली बार फोरेंसिक साइंस के छात्राें का स्काइप के माध्यम से ऑनलाइन साक्षात्कार हुआ है। गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पहली बार फोरेंसिक साइंस विभाग के छात्रों के कैंपस सेलेक्शन के लिए आॅनलाइन साक्षात्कार हुआ। एसआईएसएफ , इंडिया, नई दिल्ली के निदेशक डाॅ. रंजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। सूचना प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला स्थित केन्द्रीय स्थानन प्रकोष्ठ के कार्यालय में यह आॅनलाइन साक्षात्कार आयोजित कराया गया। यह साक्षात्कार जीव विज्ञान अध्ययनशाला के फोरेंसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. भारती अहिरवार के मार्गदर्शन और सहायक प्राध्यापक सुषमा उपाध्याय, डाॅ. सुधीर यादव द्वारा आयोजित कराया गया।