देवरीखुर्द के ग्रामीणों ने पटवारी की पदस्थापना रोकने की मांग
बिलासपुर | दोमुहानी व देवरीखुर्द के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपकर एक पटवारी की पदस्थापना रोकने की मांग की। उन्होंने बताया कि पटवारी के खिलाफ पूर्व में कई शिकायतें मिली है। इसके बावजूद उन्हें फिर से भेज दिया गया है। उन्हें तत्काल वापस भेजा जाए।