मांगों को लेकर एक दिन की सामूहिक हड़ताल
बिलासपुर | छग प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन की सामूहिक हड़ताल में शामिल हुए। वेतन विसंगति, ग्रेड पे सुधार, लिपिकों से विभागीय परीक्षा के माध्यम से 20 फीसदी पदोन्नति व 45 पदों पर जल्द पदोन्नत करने, समय पर वेतन, कम्प्यूटर प्रोत्साहन भत्ता 5 सौ रुपए प्रति माह प्रदान करने के मांग करते हुए संघ ने अपर कलेक्टर को संचालन कोष लेखा पेंशन के नाम पर ज्ञापन सौंपा।