पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • कलेक्टर ने काेटा ब्लॉक के पटेता प्राइमरी स्कूल का जायजा लिया

कलेक्टर ने काेटा ब्लॉक के पटेता प्राइमरी स्कूल का जायजा लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कलेक्टर पी. दयानंद ने कोटा ब्लॉक के ग्राम पटेता के प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मध्यान्ह भोजन में बच्चों को नियमों के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कलेक्टर को स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को मध्याह्न भोजन देने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उन्हें शासन के नियमानुसार भोजन दिया जा रहा है। मध्याह्न भोजन में पौष्टिकता हो,इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...