एससी, एसटी और ओबीसी महासंघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
एससी, एसटी और ओबीसी महासंघ ने पत्थलगड़ी के समर्थकों की रिहाई की मांग को लेकर नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। हालांकि वहां पहले से ही पुलिस पहुंच गई थी इसलिए वे ज्यादा देर तक प्रदर्शन नहीं कर पाए। तहसीलदार को उन्होंने ज्ञापन सौंपा। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। जशपुर में पत्थलगड़ी के मामले को लेकर आदिवासी समाज के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात का महासंघ विरोध कर रहा है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे महासंघ के लोग नेहरू चौक पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच चुके थे। वहीं उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी तैयारी थी। लेकिन उन्होंने शांतिपूर्वक आंदोलन किया इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद वहां बिलासपुर तहसीलदार अमित सिन्हा आए। महासंघ के लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पत्थलगड़ी के समर्थन में आदिवासी समाज के मुखिया व सामाजिक संगठनों के द्वारा शांतिपूर्वक अांदोलन चला रहे थे।
पत्थलगड़ी समर्थकों को रिहा करने की मांग को लेकर नेहरू चौक पर प्रदर्शन
पत्थलगड़ी के समर्थकों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन।
एसआई व उनकी प|ी को गिरफ्तार करने की मांग
समाज के लोगों ने आदिवासी लड़की का दो साल तक प्रताड़ित करने के आरोपी एसआई और उनकी प|ी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि थाने में एफआईआर है लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे समाज आक्रोशित है। इससे पहले समाज के लोग बिलासा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास डॉ.भीमराव अंबेडकर मूर्ति के पास मिले और आंदोलन की रणनीति बनाई। पुलिस वहां भी पहले से मौजूद थी।