पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन मकान से गिरकर कर्मचारी घायल

सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन मकान से गिरकर कर्मचारी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन मकान में काम करते समय कर्मचारी घायल हो गया। उसके दामाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। कोहरौद डोजा निवासी रामकुमार श्रीवास पिता रामकिशुन का ससुर रमेश श्रीवास सक्ती में सिचाई विभाग का कर्मचारी है। विभाग के ही एआरओ एसएल त्रिवेदी का मकान तोरवा साई धाम में बन रहा है। मकान में 4-5 माह से रामकुमार का ससुर रमेश रहकर काम कर रहा था। 12 मई को उसे बिना सुरक्षा उपकरण के एआरओ मकान का छज्जा तोड़ने का दिया। वह घोड़ी पर चढ़कर छज्जा तोड़ रहा था। इसी दौरान नीचे गिर पड़ा और उसे चोंटें आई। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रामकुमार की रिपोर्ट पर एआरओ के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...