पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार को टक्कर मारने का विवाद, वकील को आॅटो चालक ने पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कार को टक्कर मारने के विवाद पर आॅटो चालक ने वकील की जमकर पिटाई कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। गोंड़पारा निवासी विजय छाबड़ा पिता स्व. सुभाष छाबड़ा जिला कोर्ट में वकील हैं। मंगलवार की सुबह 11:20 बजे कार से आफिस गोंड़पारा जाने के लिए निकले। रिवर व्यू की ओर से जैसे ही मुड़े इसी दौरान पीछे से आॅटो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वकील ने ऑटोवाले से नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा तो ऑटोवाला भिड़ गया। वह मारपीट पर उतारू हो गया और धमकाने भी लगा। वकील ने उसे थाना चलने के लिए कहा तो वह हाथापाई कर दिया। इससे वकील के मुंह से खून बहने लगा। उसने नाक को भी खरोंचा। वकील ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...