पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तारबाहर में नाली निर्माण के दौरान पाइप लाइन फूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोड़ादाना स्कूल के पास पाइप लाइन फूटने से सैकडो़ं घरों में पेयजल का संकट।

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

तारबाहर घोड़ादाना स्कूल के पास 8 इंच की पाइप लाइन फूटने से पास पड़ोस के सैकडो़ं घरों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया। वहीं नाली निर्माण के दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ नाली में बह गया। नाली निर्माण के दौरान लापरवाहीपूर्वक की जा रही खुदाई के चलते पाइप लाइन फूटने की घटनाओँ का लगातार सिलसिला चल रहा है। निगम प्रशासन के निर्देश के बावजूद ठेकेदार समन्वय बनाने में नाकाम रहे। नाली, सड़क या सीवेज के कार्यों के दौरान लगातार पाइप लाइन को नुकसान पहुंच रहा है। इससे वार्डों में पेयजल संकट की नौबत आए दिन उपस्थित हो रही है। कार्यपालन अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान पाइप लाइन फूटने पर ठेकेदार सोबरन सिंह को रिपेयरिंग के निर्देश दिए गए थे। पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हो पाने के कारण कई घरों में पीने का पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि जरूरत के मुताबिक टैंकर सप्लाई कर लोगों को राहत दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...