एफसीआई गोदाम तारबाहर रोड पर तीन के बेजा कब्जा हटाए, चार को मोहलत
नगर पालिक निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ते ने मंगलवार को एफसीआई गोदाम रोड पर नाली के ऊपर अवैध निर्माण के मामलों में तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू की। लोगों ने नाली के ऊपर दीवार उठाकर शेड, बाउंड्री तथा दुकान व कमरे बना रखे थे। इसके कारण नाली की सफाई प्रभावित हो रही थी। बेजा कब्जा की शिकायत लगातार नगर निगम से की जा रही थी। इस पर संज्ञान लेकर भवन शाखा ने सोमवार को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322-23 के अंतर्गत 7 लोगों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। नोटिस के मुताबिक दोपहर निगम अमला पहुंचा तो कुछ लोगोंं ने अपने अवैध निर्माण स्वयं हटाना शुरू कर दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपना बेजा कब्जा हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी है।
गोदाम रोड पर नाली के ऊपर अवैध निर्माण की तोड़फोड़ शुरू की।
शनिचरी से 3 बोरा प्रतिबंधित पाॅलीथीन जब्त
निगम अमले ने बेजा कब्जा हटाने के बाद पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देश पर शनिचरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजेश किराना स्टोर में प्रतिबंधित पालीथीन का विक्रय होते पाया गया। दुकान से 300 किलोग्राम पालीथीन जब्त की गई। निगम अमले इसे जब्त कर लिया।