पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेजों के छात्रों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फार्म नहीं भेजे जाने से परेशान छात्रों ने कलेक्टाेरेट का घेराव किया, अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की।

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

इस वर्ष वर्ष संचार क्रांति योजना में सभी कॉलेजों में छात्र- छात्राओं को मोबाइल दिया जाना है। जिसकी तारीख चिप्स से 18 मई 2018 से 25 मई तक है लेकिन अब तक कॉलेजों में इसके लिए फार्म नहीं भेजा गया है। फार्म नहीं भेजे जाने से लाखों छात्र परेशान है । कॉलेजों के छात्रों ने इस संबंध में अपर कलेक्टर का घेराव किया। संचार क्रांति योजना में बांटे जाने वाले फार्म नहीं पहुंचने से कॉलेजों के छात्र परेशान है और वे फार्म के लिए चक्कर काटने को मजबूर है । इसके पूर्व भी 168 कॉलेजों में फॉर्म भराया गया था जिसे शासन ने निरस्त कर दिया गया था। सरकार के इस निर्णय से लाखों छात्र छात्राओं की 10 लाख की राशि यूं ही बर्बाद हो गई थी। इस मामले में बिलासपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा व समस्त छात्र कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उस वक्त कलेक्टर पी दयानंद वहां मौजूद नहीं थे इस वजह से छात्र-छात्राओं ने उनकी अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर आलोक पांडेय को ज्ञापन दिया। अपर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चिप्स के अधिकारी से बात की और सभी कॉलेजों के नोडल अधिकारियों को सूचित किया गया । एडीएम ने उन्हें ऑफिस लोक सेवा केंद्र न्यू कंपोजिट बिल्डिंग से फॉर्म ले जाने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में मनोज मेश्राम, समर्थ मिरानी, तुलेश्वर धीवकर, अमिताभ वैष्णव, विक्रांत श्रीवास्तव, धनेश रजक, नीरज गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...