बिलासपुर | पानी की समस्या लेकर तीन अलग-अलग जगहों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों से पानी की कमी से हो रही समस्याओं को बताते हुए तत्काल इसकी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना था कि गांव के हैंडपंप सूख चूके हैं और उन्हें लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। जनदर्शन में आवेदन लेकर मुरूम खदान की पहुंची महिलाओं ने बताया कि आसपास हैंडपंप सूख चूके हैं। उन्हें निस्तारी तो दूर पीने के पानी के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए उन्हें दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जनदर्शन में आवेदन देकर भी महिलाएं वहां से जाने को तैयार नहीं थी। उनका कहना था कि आवेदन देने के बाद उनकी समस्या पर ध्यान दिया जाना चाहिए।