पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेल्डिंग दुकान में चोरी 50 हजार का पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | तिफरा के वेल्डिंग दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए का माल पार कर दिया। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। तिफरा यदुनंदन नगर निवासी अजय आदित्य पिता गोरखनाथ की अजय फेब्रिकेशन के नाम पर तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बेल्डिंग दुकान है। 19 मई की शाम को 6.30 बजे दुकान कर अपने घर चला गया था। 20मई को रविवार को दुकान बंद थी। सोमवार की सुबह 9 बजे दुकान खोलकर अंदर गया तो देखा पीछे का दरवाजा खुला है और 2 वेल्डिंग मशीन, 2 कटर मशीन, 1 गैस कटर, 2 बेल्डिंग, 1 ड्रिल मशीन एक रिपिट मशीन गायब थी। कोई इन्हें चुरा ले गया था। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...