बिलासपुर | बहतराई में 15 दिवसीय निःशुल्क प्रभात पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चे, युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजक महेंद्र सिंह ध्रुव ने बताया कि शिविर में सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर, डांस, स्पोकन इंग्लिश, रोजगार परक विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पाठशाला में 140 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कंप्यूटर का प्रशिक्षण सुधीर गुप्ता, सिलाई-कढ़ाई का मीनाक्षी तिवारी, ब्यूटी पार्लर का सीमा श्रीवास्तव, डांस का रोशन राजपूत द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं 140 प्रशिक्षुओं को स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण शताक्षी सक्सेना व रिचा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा। इस अवसर पर धरमवीर साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।