पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सीट को लेकर भिड़े यात्री

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सीट को लेकर भिड़े यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले ग्रामीणों की भीड़ में से दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच झूमा झटकी भी हो गई थी। हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ा और दोनों को शांत करा दिया गया।

दुर्ग से निजामुद्दीन जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दोपहर में बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। हावड़ा एंड पर इंजन के बाद दो जनरल बोगियां लगती है। उसमें सवार होने के लिए ग्रामीण यात्रियों भी भीड़ बड़ी संख्या में प्लेटफार्म के हावड़ा एंड पर मौजूद थी। जैसे ही ट्रेन आई ग्रामीण बोगी में चढ़ने के लिए दरवाजे पर टूट पड़े इससे पहले कि ग्रामीण अंदर घुसते कुछ कुली ने अंदर घुसकर सीट पर कब्जा जमा लिया कुछ लोग अंदर पहुंच गए। कुछ अंदर प्रवेश करने की जद्दोजहद करने लगे। इस बीच दो युवकों के बीच खींचतान हो गई। इससे विवाद बढ़ गया। दोनों मारपीट तक करने की कोशिश करने लगे। इस बीच लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर ट्रेन के अंदर किया। अंदर जाकर दोनों फिर से झगड़ने लगे थे। इनमें से एक युवक की भाषा बाहरी थी वह छत्तीसगढ़ का नहीं लग रहा था। झगड़े की एक वजह कुली भी थे जो कोच के दरवाजे को घेरकर खड़े हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस और दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस जिस दिन होती है उस दिन प्लेटफार्म पर भारी भीड़ होती है।

भीड़ से बचने ग्रामीण भी रिजर्वेशन कराने लगे

दोनों ही ट्रेनों में आज की स्थिति में ग्रामीण भी रिजर्वेशन कराकर दिल्ली और जम्मू तक जाने लगे है। लेकिन हर कोई रिजर्वेंशन कराकर नहीं जाता है। ऐसे में ट्रेन में काफी भीड़ हो जाती है रिजर्वेशन कोच में भी लोग अपने साथियों को लेकर चढ़ जाते हैं। इससे अन्य लाेग परेशान होते हैं।

खबरें और भी हैं...