पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

600 छात्रों ने पहली बार थियेटर में देखी फिल्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

सिल्वर स्क्रीन में मूवी देखते हुए बच्चे। सबके चेहरे पर चमक के साथ मॉल में पहली बार मूवी देखने का उत्साह। हॉल में घुसते ही सबसे पहले सीट लेने की होड़। इंटरवल में सभी बच्चों के एक हाथ में पॉपकॉर्न और दूसरे में कोल्डड्रिंक। यह नजारा जिले के दूरस्थ इलाकों से आए स्कूली बच्चों का था। जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा कॅरियर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

कलेक्टर पी दयानंद के मार्गदर्शन में सोमवार को छात्रों को मॉल में मूवी दिखाई गई। 6 सौ छात्रों को मूवी दिखाने के लिए प्रशासन ने पीवीआर में तीन सिनेमा हॉल बुक किए थे। छात्रों को हालिया रिलीज फिल्म 102 नॉट आउट दिखाई गई। इंटरवल के दौरान छात्रों से मिलने कलेक्टर दयानंद पहुंचे। कलेक्टर ने छात्रों से मॉल में मूवी देखने का अनुभव पूछा। अधिकांश बच्चों ने बताया कि मॉल का नाम भर सुना था, लेकिन अब तक देखा नहीं था। हमेशा टीवी पर ही पिक्चर देखा करते थे, लेकिन आज पहली बार मॉल में फिल्म देखी। बच्चों ने कहा कि अब गांव वापस जाकर सभी दोस्तों को मॉल में फिल्म देखने के अनुभव बताएंगे। बिल्हा के सूरजमल में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र विजय यादव ने बताया कि गांव में रहते हुए मॉल में फिल्म देखने की तमन्ना हमेशा से थी। जो आज पूरी हुई। मूवी दिखाने के बाद छात्रों को एंज्वॉय कराने के लिए वाटर पार्क भेजने की व्यवस्था की। वाटर पार्क पहुंचते ही सभी बच्चों ने पानी में खूब मस्ती की। बच्चों ने कलेक्टर के साथ सेल्फी भी ली। कलेक्टर दयानंद ने बच्चों से कहा कि आप सभी को यहां बुलाने का मकसद था कि आपकी गर्मी की छुट्टियां कुछ खास बनाई जाएं। मेरा उद्देश्य था कि आप गांव से निकलकर शहर की हर चीज से रूबरू हों। करियर का मार्गदर्शन भी लें और एंज्वॉय भी करें। शिविर के पांचवे दिन सिविल सर्विसेस की तैयारी पर कलेक्टर पी दयानंद बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के 6 सौ बच्चों को मॉल के तीन ऑडी बुक कर प्रशासन ने दिखाई फिल्म 102 नॉट आउट

कलेक्टर पी दयानंद के मार्गदर्शन में सोमवार को छात्रों को मॉल में मूवी दिखाई गई।

खबरें और भी हैं...