सिम्स में मरीजों के बढ़ने से हो रही परेशानी, बनेगा नया वार्ड
बिलासपुर | सिम्स में बढ़ते मरीजों की संख्या और कम बेड होने की समस्या से आ रही परेशानी को दूर करने महिला मरीजों के लिए 4 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार किया जा रहा है। इस वार्ड में उन महिलाओं को रखा जाएगा जिनकी हालत प्रसव के बाद ज्यादा गंभीर हो जाती है और अधिक मरीज होने के कारण उन पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितनी कि आवश्यकता होती है। सिम्स की पहली मंजिल पर लेबर वार्ड से पहले ही यह तैयार किया जा रहा है। अभी यहां एंगल लगाकर कांच फिट किए जा रहे हैं।