पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकार के विवाद में फंसा स्टेशन का डॉरमेट्री

रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकार के विवाद में फंसा स्टेशन का डॉरमेट्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बिलासपुर रेलवे स्टेशन का रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री रेलवे की उपेक्षा का शिकार है। उसे आईआरसीटीसी को हैंड ओवर करने की तैयारी है, इसलिए वहां लगे एयर कंडीशन के मेंटेनेंस पर रेलवे का इलेक्ट्रिकल विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। रेलवे डॉरमेट्री का एक महीने से खराब एयर कंडीशन अब तक नहीं बना है। सैकड़ों यात्री बुकिंग काउंटर से वापस लौट चुके हैं। रेलवे जोनल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन का रिटायरिंग रूम और डायरेक्टरी अस्त व्यस्त हालत में है। रेल प्रशासन इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम को आईआरसीटीसी के हवाले किया जाना है। कागजी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। आईआरसीटीसी ने रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री को थ्री स्टार में तब्दील करने के लिए टेंडर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...