पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • 50 लाख की राशि का पता नहीं, ट्रांजिट हॉस्टल के लिए फिर दे दिए 10.41 करोड़

50 लाख की राशि का पता नहीं, ट्रांजिट हॉस्टल के लिए फिर दे दिए 10.41 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर वन मंडल में आठ साल बाद भी 50 लाख रुपए की राशि के ट्रांजिट हॉस्टल का पता नहीं चल सका। किसने राशि का गबन किया। किसने जांच की यह विभाग के अफसरों को कुछ भी पता नहीं। इधर पीडब्ल्यूडी शहर में ही 10 करोड़ 41 लाख 95 हजार की राशि से ट्रांजिट हॉस्टल बनाने की तैयारी कर रहा है ट्रांजिट हॉस्टल के लिए राशि आने के बाद फिलहाल इसका ड्राइंग डिजाइन तय नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही इसे तैयार कर लिया जाएगा। यह कहां बनेगा अभी यह भी तय नहीं है। पीडब्ल्यूडी डिवीजन वन के ईई मधेश्वर प्रसाद ने कहा कि ड्राइंग डिजाइन तय होने के बाद जगह का चयन किया जाएगा। बिलासपुर के अलावा ट्रांजिट हॉस्टल सरगुजा, बस्तर और दुर्ग में भी बनेंगे। वन विभाग में ट्रांजिट हॉस्टल मामले में 50 लाख की राशि गबन कर ली गई थी। शासन ने वर्ष 2009-10 में ट्रांजिट हॉस्टल के लिए 50 लाख की राशि मंजूर की थी। राशि आने के बाद कोनी को जगह के लिए चयन किया गया था। तब ट्रांजिट हॉस्टल के लिए एक ईट भी नहीं लगी । अफसरों ने इस मामले में जांच चलने की बात की थी लेकिन जांच कौन कर रहा है। कब से कर रहा है। जांच किस स्तर पर चल रही है और अब तक उसका नतीजा क्या निकला है इसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। अफसरों ने इस मामले में तत्कालीन रेंजर के शामिल होने की बात कही थी, लेकिन अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि तत्कालीन रेंजर कौन हैं। बहरहाली जल्द ही जगह चयन की बात की जा रही है।

मुझे जानकारी नहीं, मामले की जांच कराएंगे

मुझे एक हफ्ते ही ज्वाइन किए हुए हुआ है। पूर्व के ट्रांजिट हॉस्टल का मामला क्या है और कितना पैसा आया था। यह फाइल देखकर ही बता सकता हूं। फिलहाल इसकी जानकारी मुझे नहीं है। ट्रांजिट हाॅस्टल की राशि कहां गई इसके लिए पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। इस मामले की फाइल पता कर उसकी जांच करवाएंगे। - एसएस कंवर, डीएफओ, बिलासपुर वनमंडल

खबरें और भी हैं...