महिला कल्याण समाज ने बाल संप्रेक्षण ग्रह में मटके दिए
श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा बी शैलजा रेड्डी, उपाध्यक्ष सुमन झा, सचिव महिमा गुप्ता के निर्देशन पर इंदिरा विहार महिला कल्याण समाज ने कार्यक्रम का आयोजन किया। बाल संप्रेक्षण ग्रह में आयोजित कार्यक्रम में वहां के बच्चों से बात करने के साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चर्चा की गई। महिला कल्याण समाज की सचिव माधुरी तिवारी, सहसचिव शेफाली घोष, शिप्रा मजूमदार, वसुंधरा राव, शगुन परवीन, विनिता मसीह, रेहाना खान, कविता घोष, एंजालिना राज, आभा पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण ग्रह में जाकर बच्चों को मोटिवेट किया। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए महिला कल्याण समाज के द्वारा 12 मटके, 6 डुबी प्रदान किया।